{"_id":"59a9928a4f1c1b11278b4ca3","slug":"131504285322-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन अधिनियम में 13 साल से अटकी है 12 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन अधिनियम में 13 साल से अटकी है 12 किमी सड़क
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बनलेख-मॉउडियार-ग्वातोली सड़क का निर्माण 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क का निर्माण नहीं होने से जहां ग्रामीणों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, क्षेत्र का विकास भी रुका हुआ है। सड़क न होने का बहाना बनाकर अधिकारी गांव के भ्रमण पर नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने विधायक बलवंत भौर्याल से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने के लिए लोनिवि को निर्देशित करने की मांग की है।
बता दें कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अंबेडकर गांव मॉउडियार, ग्वातोली, लेसानी, सुंदिल, जुनायल की जनसंख्या करीब पांच हजार है। बनलेख से गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2004 में स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत 12 किमी लंबी सड़क मंजूर हुई थी।
सड़क के निर्माण में वन अधिनियम बाधक बना हुआ है। इस अधिनियम की स्वीकृति के लिए फाइल भारत सरकार के चक्कर काट रही है। सड़क नहीं बनने से जहां गांव के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा है, वहीं गांव से पलायन भी बढ़ते जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक भौर्याल से सड़क का निर्माण शुरू करवाने के लिए लोनिवि को निर्देेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
मांग करने वालों में सेवानिवृत्त वीडीओ जोगा राम, फकीर राम, दीपक प्रसाद, रमेश राम, धनी राम, तुलसी, पिंकी, जानकी, देव राम, हरीश जोशी, सुरेश कुमार आदि शामिल हैं। इधर, लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि वन अधिनियम की मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण ही सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। वन अधिनियम की स्वीकृति मिलने पर ही सड़क निर्माण की प्रारंभिक कार्यवाही शुरू की जाएगी।