{"_id":"59c6937e4f1c1b35688b61e0","slug":"13-landlords-gets-notice-for-not-providing-washrooms-to-the-paying-guests","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदारों को शौचालय सुविधा नहीं देने पर 13 लोगाें को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराएदारों को शौचालय सुविधा नहीं देने पर 13 लोगाें को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदारों को शौचालय की सुविधा नहीं देने पर शहर के 13 मकान मालिकों को तहसील प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने पर इन भवन स्वामियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर में कई मकान मालिकों ने बिहारी और नेपाली मजदूरों को किराए पर कमरे दिए हैं। इनमें से किसी के मकान में 50 से 60 तक किराएदार हैं, लेकिन इनके लिए शौचालय नहीं बनाए गए हैं।
कुछ में शौचालय हैं भी तो केवल गिने चुने। ऐसे में यह किराएदार शौच के लिए सरयू या फिर गोमती नदी किनारे जाते हैं। यह किराएदार यही पर शौच से लेकर कपड़े धोने तक का कार्य भी करते हैं। इससे इन पवित्र नदियों में प्रदूषण तो बढ़ ही रहा है खुले में शौच मुक्त अभियान (ओडीएफ) को भी पलीता लग रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी कई भवन मालिकों ने किराएदारों के लिए शौचालय नहीं बनाए।
अब प्रशासन ने ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम एसएस राणा ने बताया कि नगरपालिका द्वारा चिह्नित किए गए 13 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। किराएदारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।