{"_id":"5c8d4fc8bdec22142e749efe","slug":"121552764872-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी काव्य गोष्ठी और समूह गीतों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी काव्य गोष्ठी और समूह गीतों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बाल पत्रिका की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित कार्यशाला तीसरे दिन भी जारी रही। मुख्य संदर्भदाता उदय किरौला ने प्रशिक्षुओं को काव्य गोष्ठियों का संचालन, समूह गीत गायन और पर्यावरण से संबंधित तौर तरीके बताए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में आयोजित तीसरे दिन की कार्यशाला में मनोज जोशी, रेेनु, गणेश और महक को अध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य डा. शैलेंद्र धपोला ने कहा साहित्य विविध विधाओं को सीखते हुए बच्चों को बालमन और रुचियों को समझने का कौशल भी विकसित करना चाहिए। कक्षाध्यापक बीडी पांडे ने प्रशिक्षुओं से कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों को रिकार्ड अपने पास सुरक्षित रखने को कहा। जिससे भविष्य में विद्यालयों में उन गतिविधियों को संपादित कराने में सरलता हो। वहां नरेंद्र कार्की, संदीप जोशी, देवेंद्र कोरंगा, शुुुभम साह, उपेंद्र, रेनु और रश्मि मौजूद थे।