{"_id":"5c212a90bdec2256fb089a50","slug":"121545677456-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर इंद्रमणि बड़ौनी को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर इंद्रमणि बड़ौनी को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अगुवा स्व. इंद्रमणि बड़ौनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। राउमावि लेटी में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बड़ौनी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भावना प्रथम, ईश्वर सिंह द्वितीय, विजय सिंह तृतीय रहे। एसएमसी अध्यक्ष कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विपिन जोशी ने स्व. बड़ौनी के संघर्षशील जीवन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य गठन में उनका बड़ा योगदान रहा है। वहां कमला टम्टा, ललित मोहन टम्टा, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, भगवती प्रसाद आगरी, नंदन सिंह आदि थे।
राउमावि बिलौना में भाषण, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने लोक नृत्य, चांचरी, झुमैला, चौफला आदि कार्यक्रम किए। वहां प्रधानाचार्य रघुवर दत्त जोशी, गोपाल सिंह मेहता, विक्रम सिंह रावत, राजेंद्र बसेड़ा, मोनिका, डौली जोशी, मंजू, रुचिका पांडे, कुसुमलता, मुकेश कुमार, कमलेश मेहरा आदि थे।