{"_id":"5bfedd6dbdec2241d2001934","slug":"121543429485-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयन सेंट्रल स्कूल बागेश्वर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य निर्मला उपाध्याय व प्रबंधक राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना होगा। खेल ही स्वस्थ तन व मन का आधार है। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। पहले दिन बाल थ्रो, 100 मीटर, 50 मीटर की दौड़, रिले रेस आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन आभा पेटशाली ने किया। इस मौके पर प्रभा लोहुमी, कमला, रेनू, निम्मी, आशा, कविता, ज्योति, माया, शालिनी, दीक्षा, रेखा आदि मौजूद थे।