{"_id":"5b7efba542c79246325496c1","slug":"121535048613-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार योजना के 28 आवेदनों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार योजना के 28 आवेदनों को मंजूरी
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 28 और युवाओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के माध्यम से पर्यटन व्यवसाय में कदम रखा है। स्क्रीनिंग समिति ने साक्षात्कार के बाद युवाओं के आवेदनों को मंजूरी दे दी है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में डीएम रंजना राजगुरु की मौजूदगी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग हुई। समिति ने एक-एक आवेदक को बुलाकर साक्षात्कार लिया। संतुष्ट होने के बाद आवेदक के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। डीएम ने लाभार्थियों को लोन का सदुपयोग करने और समय से किस्त भरने की नसीहत दी।
महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक ने बताया कि जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति 28 आवेदनों को मंजूरी दी। इनमें गैर वाहन मद में 11 जबकि वाहन मद में 17 आवेदन शामिल हैं। इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, अग्रणी बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पलडिया आदि थे।