{"_id":"5b69e4de4f1c1bf6548b73cb","slug":"121533666526-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरी गांव में तेंदुए ने बैल और बकरियां मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरी गांव में तेंदुए ने बैल और बकरियां मारी
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा तहसील के शेरी ग्राम पंचायत में तेंदुुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने दो पशुपालकों के एक बैल और दो बकरियों को मार डाला। तेंदुए के भय से जहां महिलाओं का अकेले में जंगल जाना मुश्किल हो गया है वहीं बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
तेंदुए ने रविवार को आनंद सिंह धामी के एक बैल को मौत के घाट उतार दिया। गोपाल सिंह और गोविंद सिंह की एक-एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ गांव में दोपहर चार बजे बेखौफ घूमता हुआ दिखाई दिया। इससे वहा दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान चनर राम, कमल भौर्याल ने वन विभाग से प्रभावित पशु पालकों को मुआवजा देने की मांग की है।