फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भराड़ी बाजार से कूड़ा नहीं उठने से रोष

भराड़ी बाजार से कूड़ा नहीं उठने से रोष

Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भराड़ी बाजार से कूड़ा नहीं उठने से रोष
कपकोट (बागेेश्वर)। नगर पंचायत की उदासीनता के चलते भराड़ी बाजार में गत चार दिन से न तो झाडू़ चल पा रही है और न ही कूड़ा ही उठ पा रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गुस्साए व्यापारियों ने जल्द कूड़ा न उठने पर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत से बाजार में स्वच्छता अभियान चलाने और कूड़े के शीघ्र निस्तारण की कई बार मांग कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, दान सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह, हुकुुम सिंह दानू, जोध सिंह, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, गोविंद बिष्ट, पूर्व सैनिक दयाल ऐठानी, प्रवीण गढ़िया, महेश शाही, दयाल राठौर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इधर नगर पंचायत के अधिकारी कृपाली सिंह ने बताया के बीते दिनों कुछ लोगों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़ा डालने का विरोध करने से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। नया स्थल चयनित होने पर कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed