फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर में अंधड़ से 18 घंटे बिजली गुल रही

बागेश्वर में अंधड़ से 18 घंटे बिजली गुल रही

Thu, 03 May 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में अंधड़ से 18 घंटे  बिजली गुल रही
बागेश्वर। जिले को आपूर्ति करने वाली 33 केवी की सोमेश्वर, काफलीगैर की लाइनों में बुधवार शाम बारिश के दौरान फाल्ट आ गया। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

बुधवार शाम से दोनों ग्रिडों से आपूर्ति बंद होे गई। इससे पूरा जिला अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली गुल रहने से डेयरी, शीतल पेय आदि का काम करने वाले व्यापारियों के साथ ही अन्य व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह दोनों लाइनों में फाल्ट ढूंढकर लाइनों को दुरुस्त किया गया। दिन में 12 बजे सोमेश्वर से आने वाली लाइन से आपूर्ति बहाल हो सकी, जबकि काफलीगैर क्षेत्र में आए फाल्ट को देर शाम तक ठीक करने का काम जारी था। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि अंधड़ के दौरान पेड़ गिरने से ध्वस्त हुई बागेश्वर, काफलीगैर, कांडा, कपकोट की लाइनों को दुरुस्त करने का काम भी जारी है। जल्दी लाइनों का सुधार कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed