फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   किसानों की समस्याओं को समझने इंग्लैंड से बागेश्वर पहुंचे स्टीव

किसानों की समस्याओं को समझने इंग्लैंड से बागेश्वर पहुंचे स्टीव

Tue, 20 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को समझने इंग्लैंड से बागेश्वर पहुंचे स्टीव
बागेश्वर। पहाड़ में खेती करना एक चुनौती है। यहां किसानों के समक्ष कई समस्याएं हैं। समूह बनाकर खेती करने से यहां की कृषि को नई दिशा मिल सकती है। यहां कई जगहों पर किसान सामूहिक रूप से खेती कर भी रहे हैं। यह खेती किसानी के लिए अच्छा संकेत है। यह कहना है किसानों की समस्याओं को समझने के लिए इंग्लैंड के न्यूकासोर से बागेश्वर पहुंचे स्टीव का।
विज्ञापन

स्टीव इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से भारतीय किसानों की समस्याओं, चुनौतियों आदि विषयों को लेकर शोध कर रहे हैं। छह महीने से शोध कार्य में जुटे स्टीव ने किसान मेले के दौरान अमर उजाला से बातचीत में कहा कि किसान मौसम की मार, जंगली जानवरों के आतंक के चलते कृषि को छोड़ रहे हैं। कई जगहों पर किसान सामूहिक रूप से खेती पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कई जगह सामूहिक खेती कर रहे कई किसानों से बात की और उनके काम करने के तरीके को समझने का प्रयास किया। उन्होंने पाया कि समूह के रूप में खेती कर किसान आजीविका बढ़ाने के साथ ही एक दूसरे का सहारा भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


कई गांवों का भ्रमण कर चुके हैं स्टीव
स्टीव ने बताया कि बागेश्वर जिले में वह पहली बार आए हैं। यहां सलिंग, उडियार, सामा आदि गांवों में जाकर किसानों की समस्याओं को देख चुके हैं। स्टीव यहां के लोगों के व्यवहार से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में लगे स्टालों से खरीदारी की
स्टीव को किसान मेले में लगे स्टालों में सजा सामान काफी भाया। उन्होंने अदरक, लहसुन का अचार, शहद समेत कई चीजें खरीदीं। एग्री बिजनेस आफिसर प्रतीक उनियाल ने उन्हें मेलेे में लगे स्थानीय उत्पादों बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed