{"_id":"5a89b5774f1c1b05738b8175","slug":"121518974327-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दें
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आत्मा परियोजना गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जिले के प्रगतिशील किसान और रेखीय विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में डीएम रंजना राजगुुरु ने अधिकारियों को किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले के प्रगतिशील किसानों को ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण करायें जहां किसी फसल का कलस्टर के रूप में उत्पादन किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि कृषि विकास से जुड़े सभी रेखीय विभाग, अनुसंधान संगठन समन्वय स्थापित कर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी दें। 19 और 20 फरवरी को नुमाईश खेत में होने वाले किसान मेले का बेहतर रूप से आयोजन करें।
डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को आवंटित धनराशि को समय से खर्च कर समायोजन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में दलहन की खेती को बढ़ावा देने को कहा गया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट, ने मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, प्रभारी अधिकारी केवीके डॉ. एनके सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, परियोजना प्रबंधक आजीविका धर्मेंद्र पांडे आदि थे।