फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाओ

कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाओ

Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाओ
बागेश्वर। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की हुई बैठक में कठपुड़ियाछीना को शीघ्र अलग ब्लॉक बनाने की मांग की गई। बैठक में गांवों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


समिति की न्याय पंचायत पंतगांव के ग्राम पंचायत सुतरगांव के मन्याछीना तोक में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बगैर अलग ब्लॉक बने गांवों का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


काफलीगैर तहसील में उप जिलाधिकारी की शीघ्र तैनाती करने, दाणोंछीना-लोब-बेहरगांव सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा करने, बिलौना-पगना-सक्तेश्वर सड़क का शीघ्र डामरीकरण करने, बौड़ी ट्यूबवैल का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने भनार तोली, मन्याछीना, लोब, बांजगांव और बेहरगांव में हैंडपंप बनाने की घोषणा की थी, वह भी आज तक पूरी नहीं हो सकी है।


दाणोंछीना में संचालित ट्यूबवैल से अन्य गांवों को पीने और सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने आदि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता बेहरगांव के प्रधान नाथ लाल टम्टा और संचालन महेश मिश्रा ने किया। वहां समिति अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ओम प्रकाश टम्टा, देवी दत्त मिश्रा, बचे सिंह मनराल, प्रधान लोब पीतांबर, नंदन प्रसाद, मोहन ला, नव किशोर मिश्रा, पूरन असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed