{"_id":"599869694f1c1b3f3c8b46fb","slug":"121503160681-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सालों से जल संकट से जूझ रहे खीरगंगा वार्ड के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सालों से जल संकट से जूझ रहे खीरगंगा वार्ड के लोग
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट के खीर गंगा वार्ड के लोग तीन वर्षों से गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को समस्या से अवगत कराने के बाद भी पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पाया है। जल संकट से जूझ रहे लोगों ने अब विधायक से नई पेयजल लाइन स्वीकृत कराने की मांग की है।
वार्ड के लोगों का कहना है कि खीर गंगा पुल से हाइडिल, विवेकानंद छात्रावास और ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र में हजारों की आबादी निवास करती है। इसके बावजूद इस क्षेत्र के लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। पिछले तीन वर्षों से यह क्षेत्र गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं।
नगरवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के लिए बहुउद्देश्यीय पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। लेकिन, इस क्षेत्र को इस योजना से भी वंचित रखा गया है। नगरवासियों ने वार्ड के जल संकट वाले क्षेत्र के लिए गुलम से दो इंच की पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल सिंह गढ़िया आदि शामिल हैं।