{"_id":"5957d2964f1c1bdc398b4911","slug":"121498927766-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बाइक और स्कूटी की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। तीन अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इधर, शुक्रवार देर रात हुई दो अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल को रेफर किया गया है।
बता दें कि शुक्रवार देर शाम बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में भिटालगांव निवासी विनोद तिवारी व गरुड़ निवासी भूपाल सिंह और स्कूटी सवार रवाईखाल निवासी दीपक परिहार व जगदीश सिंह घायल हो गए थे। विनोद तिवारी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर किया था। सिर में गहरी चोट होने के कारण विनोद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, शुक्रवार देर रात दुर्घटना की खबर सुनने के बाद घायलों का हालचाल जानने जिला अस्पताल आए तहसील रोड निवासी शुभम कांडपाल की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वह घायल हो गए। शुभम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अन्य बाइक दुर्घटना में देर रात कपकोट से आ रहे देवेंद्र अधिकारी भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है।