{"_id":"593d7a5e4f1c1b84398b45b2","slug":"121497201246-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैशलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैशलेस
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अधिकांश एटीएम हुए कैैशलेस
बागेश्वर। शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो चुके हैं। ज्यादातर एटीएम में कई दिनों से रुपये नहीं हैं। एटीएम बंद होने से स्थानीय लोग ही नहीं पर्यटक भी परेशान हैं। बागेश्वर शहर में विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। रविवार को किसी भी एटीएम में पैसे नहीं थे। एसबीआई के दो एटीएम के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी सहित सभी बैंकों के एटीएम के शटर डाउन नजर आए।
एटीएम से रुपये निकालने की उम्मीद में आने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस समय ठीक पर्यटन का पीक सीजन चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां पर आ रहे हैं, लेकिन एटीएम के शटर डाउन होने से उन्हें भी मायूस होकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। यदि किसी बैंक के एटीएम में कैश डाला जा रहा है, तो वह एक या दो घंटे के भीतर समाप्त हो जा रहा है। शहर में इस समय नोटबंदी के समय के जैसे हालात बने हुए हैं।