फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   12 officers and employees was absent.

सीडीओ के छापे में 12 अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
12 officers and employees was absent.
बागेश्वर विकास भवन में सीडीओ के निरीक्षण के दौरान वॉटर कूलर के पास इस तरह पसरी लि गंदगी। विज्ञप्त - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह के औचक निरीक्षण में विकास भवन में स्थित कार्यालयों में 12 अधिकारी, कर्मचारी कार्यस्थल से बगैर अवकाश अनुपस्थित मिले। विकास भवन के शौचालयों में गंदगी का अंबार मिला। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे विकास भवन स्थित 18 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्यालयों में नदारद मिले अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक डेयरी समेत 12 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पांच कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन नहीं लगी थी। शौचालयों, टॉयलेट, वॉटर कूलर के आसपास में गंदगी पसरी थी। हर जगह गुटखा आदि थूका हुआ था। सीडीओ ने अधिकारी, कर्मचारियों को समय पर कार्यालयों में उपस्थित होने के साथ ही सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। कहा कि दफ्तरों में भविष्य में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।

बागेश्वर विकास भवन में औचक निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों का निरीक्षण करते सीडीओ। विज्ञप्ति

बागेश्वर विकास भवन में औचक निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों का निरीक्षण करते सीडीओ। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed