फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   119 Teachers Transferred In Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर जिले के 119 शिक्षकों का होगा तबादला

Wed, 23 Apr 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
119 Teachers Transferred In Bageshwar
प्रवक्ता संवर्ग में सुगम-दुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरण की अनंतिम पात्रता सूची हुई जारी
विज्ञापन

बागेश्वर। शिक्षा विभाग में अंतर मंडलीय तबादलों के बाद विभाग में सुगम-दुर्गम क्षेत्रों में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से जारी अनंतिम सूची में प्रदेश के 2,435 शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। जिनमें जिले के 119 प्रवक्ता शामिल हैं।
विभाग की ओर से लंबे समय से दुर्गम क्षेत्रों में सेवा दे रहे शिक्षकों को सुगम विद्यालयों में नियुक्ति देने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग की ओर से सामान्य शाखा, महिला शाखा में दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है। जिसके अनुसार जिले में सामान्य शाखा में दुर्गम से सुगम में 107, महिला वर्ग में 10 शिक्षकों का स्थानांतरण होना है। वहीं सुगम से दुर्गम में केवल दो शिक्षकों का नाम ही सूची में शामिल हैं। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, एकल अभिभावक, सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों में तैनात कार्मिकों की पति-पत्नी के आधार पर छूट प्राप्त प्रवक्ताओं के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। तबादले के तहत छूट चाहने वाले शिक्षकों को समक्ष अधिकारी से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से निरीक्षण के बाद स्थानांतरण में छूट प्रदान की जाएगी। जिसके बाद ही सुगम श्रेणी से दुर्गम श्रेणी में अनिवार्य स्थानांतरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट- शिक्षकों के तबादले किए जा रहे है। शिक्षक अंतर मंडलीय स्थानांतरण के तहत विद्यालयों में ज्वाइनिंग कर रहे हैं। विभाग की ओर से अनंतिम पात्रता सूची जारी की गई है। शिक्षकों के प्रत्यावेदन के बाद तबादले किए जाएंगें।- गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed