{"_id":"5c8d4cfebdec221473373d8b","slug":"11552764158-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों से योजनाओं के होर्डिंग्स हटवाने को ईओ ने एआरओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों से योजनाओं के होर्डिंग्स हटवाने को ईओ ने एआरओ को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी ने एआरओ एसडीएम आरसी तिवारी से सभी सरकारी विभागों से योजनाओं के होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटवाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने पत्र भी लिखा है।
दस मार्च की शाम को आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्रीय और प्रदेश की योजनाओं, जनप्रतिनिधियों के होर्डिंग्स हटाने होते हैं। यह नियम सरकारी विभागों पर भी लागू होता है। इधर आदर्श आचार संहिता पालन समिति ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स बैनर हटा दिए थे। सरकारी विभागों पर लगे हुए थे। जिला अस्पताल में एक केंद्रीय योजना का बैनर लगे होने पर बवाल भी हो गया था। इस पर डीएम रंजना राजगुरु सख्त हो गई और उन्होंने आचार संहिता का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी ने एआरओ आरसी तिवारी को पत्र लिखकर सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों से होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर हटाने की मांग की है। ईओ जायसी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के सभी विभागों को स्वयं भी कार्रवाई करनी चाहिए। तभी चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन हो पाएगा।