{"_id":"5c6b00d5bdec227cde52f7df","slug":"11550516437-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज में विद्यार्थियों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज में विद्यार्थियों का क्रमिक अनशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बीडी पांडे डिग्री कालेज की 10 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक वर्धन के नेतृत्व में दर्जनों विद्यार्थियों ने कॉलेज में क्रमिक अनशन शुरू किया। छात्रों ने कहा कि कालेज में कुमाऊं केसरी बीडी पांडे की प्रतिमा लगाने, गर्ल्स हॉस्टल में तैनात पीएसी को अन्यत्र शिफ्ट करने, एससी एसटी छात्रावास में कैंटीन की सुविधा देने, गेट से कालेज परिसर तक स्पीड ब्रेकर बनाने, लाइब्रेरी में पुस्तकें बढ़ाने, दूरस्थ इलाकों से आ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त बस पास दिलाने समेत कई मांगें की गई हैं।
गुस्साए विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन की चेतावनी के बाद भी जिला और कालेज प्रशासन ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहां गणेश कुमार, जीवन प्रसाद, मनीष कुमार, मुकेश चंद्र, कैलाश चंद्र, हिमांशु, गोकुल, सूरज आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
कैंपस की मांग को पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन भी शुरू
बागेश्वर। कैंपस की मांग को लेकर पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने भी अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन समाप्त नहीं करने की चेतावनी दी है।
पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर कैंपस बनाने और प्रोफेसर के पद बढ़ाने की मांग की थी। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सोमवार से कालेज में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को रविंद्र कोश्यारी और राकेश पुरी गोस्वामी ने अनशन किया। साथ ही कालेज भी बंद कराया।
गुस्साए पूर्व पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक अनशन जारी रहेगा। वहां कुलदीप मेहता, हरीश मेहरा, दीपक गस्याल, गोविंद चंदोला, राजेंद्र दानू, विजय परिहार, नीरज मेहता, पूजा फर्स्वाण, कृष्णा फर्स्वाण, गोकुल परिहार आदि थे।