{"_id":"5c266abebdec2256a8714e4c","slug":"11546021566-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाले, कोहरे के कारण घरों में दुबकने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाले, कोहरे के कारण घरों में दुबकने को मजबूर लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कौसानी/गरुड़। शहर से लेकर गांवों तक पाले और कोहरे के कारण ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ठंड के डर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह दस बजे तक कोहरे के नहीं छंटने के कारण लोग खासे परेशान हैं। जहां-तहां आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
पाले से पेड़ पौधे झुलस गए हैं। शाक सब्जियों को भी पाले ने अपने आगोश में ले लिया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री जबकि अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कौसानी और गरुड़ में स्थानीय प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए नगर के मुख्य चौराहों पर आज तक अलाव नहीं जलाए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में शासन प्रशासन के प्रति रोष है।