{"_id":"5c0424f9bdec2241a322fe1b","slug":"11543775481-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। दूरस्थ गांव भैसुड़ी में विधिक शिविर लगाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, आरटीआइ आदि की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। पैरा लीगल वॉलेंटियर ने भगवत रौतेला ने कहा कि कानून व संविधान में लोगों को कई अधिकार दिए गए हैं। जानकारी के अभाव में ग्रामीण इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं जिस कारण वह अधिकारों से वंचित रहते हैं। शिविर में सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में शिक्षक नवीन चंद्र आर्य, नईम अहमद, रमुली देवी, हीरा सिंह मेहरा आदि थे।