{"_id":"5bcb72c5bdec2269845a9283","slug":"11540059845-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में फिर धमका तेंदुआ, महिला ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइश में फिर धमका तेंदुआ, महिला ने भागकर बचाई जान
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग द्वारा आदमखोर को मार गिराने के बाद भी शहर में तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई। शनिवार की सायं नगर के नुमाइशखेत के समीप छत में गुलदार दिखने से लोग भयभीत हैं। महिला ने छत से भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने मुआयना किया।
नुमाइशखेत मैदान में शनिवार की सायं तेंदुआ दिखने से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। लोगों ने बताया कि नुमाइश के समीप चंद्रा उपाध्याय के छत में तेंदुआ धमक गया। तेंदुए ने उन पर झपटने का प्रयास किया। महिला ने भागकर जान बचाई। नगर के आस पास द्यांगण, कफलखेत, बिलौना, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा में भी तेंदुए के आतंक से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।