फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भाजपा, कांग्रेस में मंडरा रहा है बगावत का खतरा

भाजपा, कांग्रेस में मंडरा रहा है बगावत का खतरा

Sat, 20 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस में मंडरा रहा है बगावत का खतरा

विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनावों के टिकट तय होते ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में दोनों ही दल का प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व किसी तरह के नुकसान से पहले ही इसे कंट्रोल करने में जुट गया है।

निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक दलों ने पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजे हैं। शनिवार को भाजपा ने बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुंदन सिंह परिहार को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रविवार तक सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नाम सामने आने की संभावना है। दोनों ही दलों में प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट आते ही बगावत के आसार से इनकार नहीं किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस में तो दावेदारों ने अपने-अपने नामों के नामांकन पत्र खरीदकर हाईकमान को पहले ही हाईकमान को अपनी मंशा जता दी है। कई दावेदार टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से राय मशविरा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा संगठित व अनुशासित पार्टी है। सभी की सहमति से ही टिकट तय किया जा रहा है। किसी भी कार्यकर्ता में नाराजगी का सवाल ही नहीं है।
- शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा

कांग्रेस में बगावत की संभावना नहीं है। हाईकमान जिसे भी तय करेगा सभी समर्पित कार्यकर्ता उसके साथ लगेंगे।
- लोकमणि पाठक, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed