फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बड़ेत में पिंजड़ा तोड़ भागा तेंदुआ

बड़ेत में पिंजड़ा तोड़ भागा तेंदुआ

Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बड़ेत में पिंजड़ा तोड़ भागा तेंदुआ

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर से सटे बड़ेत गांव में तेंदुआ पिंजड़ा तोड़कर भाग गया। पिंजड़ा टूटने से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। फं सने के बाद तेंदुए द्वारा पिंजड़ा तोड़कर भागने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

बड़ेत गांव में लोग पिछले कई दिनों से तेंदुए के आतंक से परेशान है। तेंदुए की दहशत के चलते यहां ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। लोगों को गांव में दिन में तेंदुआ दिख रहा है। इससे स्कूल आते-जाते बच्चों और घास लेने जंगल जाने वाली महिलाओं पर हमले की आशंका बनी है। तेंदुए के लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने गांव में करीब बीस दिन पहले पिंजड़ा लगाया है। बुधवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ फंस भी गया। लेकिन कुछ देर बाद ही पिंजड़ा तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले भी तेंदुआ पिंजड़ा तोड़कर भाग चुका है। तेंदुए के पिंजड़ा तोड़कर भागने का यह दूसरा मौका है। तेंदुए के अब तक न पकड़े जाने और बार-बार पिंजड़ा तोड़ने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। लोग वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और पिंजड़े की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना पिंजड़ा तोड़कर भागा तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला भी कर सकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुुनीता टम्टा ने वन विभाग से तेेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...........

बड़ेत में दोबारा पिंजड़ा लगाया गया है। पिंजड़ा टूटने के मामले की तकनीकी जांच कराई जाएगी। विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए मूवमेंट वाले क्षेत्रों में पिंजड़े लगाए हैं। तेंदुए के पिंजड़े में फंसते ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
-आरके सिंह, डीएफओ, बागेश्वर


पिंजड़े के समीप नहीं फटक रहा है तेंदुआ
बागेश्वर। नगर से सटे मजियाखेत, कफलखेत, त्यूनरा आदि गांवों में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ लगातार आबादी की ओर रुख कर रहा है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कुछ स्थानों पर पिंजड़े लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ इनके समीप फटक तक नहीं दे रहा है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो



नगर में तेंदुए की आमद से दहशत
बागेश्वर। नगर में भी तेंदुए की आमद से दहशत बनी हुई है। कुछ दिनों पहले घटबगड़ और बागनाथ वार्ड में तेंदुए की मूवमेंट दर्ज हुई है। अक्सर रात के समय तेंदुआ इन वार्डों में आवाजाही कर रहा है। तेंदुआ घरों की छत के अलावा रास्तों पर देखा जा रहा है। इससे रात गहराते ही क्षेत्रवासी दहशत में आ जाते हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed