फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्रों ने खाना छोड़ा

शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्रों ने खाना छोड़ा

Wed, 08 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्रों ने खाना छोड़ा
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बचीगांव के शिक्षक का ट्रांसफर होने पर कई छात्र-छात्राओं ने अन्न त्याग दिया है। आहत विद्यार्थी शिक्षक के जाने के बाद स्कूल जाने को तैयार नहीं हैं। शिक्षक के ट्रांसफर और बच्चों के रुख के बाद अभिभावक भी भड़क उठे हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हड़वाड़ के अभिभावकों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बताया कि शिक्षक संजय सिंह का स्थानांतरण किया जा रहा है। यह खबर सुनकर स्कूल के छात्रों में निराशा का माहौल है। स्थानांतरण को लेकर छात्र आहत महसूस कर रहे हैं। दरअसल शिक्षक संजय छात्रों और अभिभावकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उनकी तैनाती के बाद गांव में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है। इसे देखते हुए निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावकों ने तक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने का मन बनाया।
विज्ञापन


दूर-दूर से छात्र स्कूल में पढ़ने आ रहे हैं लेकिन इस बीच शिक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण किया जा रहा है। अभिभावकों ने बताया कि आहत और निराश बच्चों ने कुछ दिनों से ढंग से खाना-पीना छोड़ दिया है। बच्चों का कहना है कि शिक्षक के जाने के बाद वे भी स्कूल नहीं जाएंगे। अभिभावकों ने प्रशासन से शिक्षक का स्थानांतरण रोकने की मांग की। ऐसा न होने पर मुख्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी। इस दौरान हंसी देवी, मनोज सिंह, प्रेम राम, राजेंद्र राम, राम प्रसाद, कुंदर राम, गंगा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घन्यारी से ट्रांसफर पर भी उबाल
बागेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल घन्यारी के अस्थाई शिक्षक मोहन नाथ के हरकोट स्थानांतरण से भी अभिभावकों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के साथ स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।


बुधवार को नौकोड़ी ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्थानांतरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि विद्यालय में वर्ष 2014 से अंग्रेेजी का शिक्षक नहीं है। अस्थाई शिक्षक के भरोसे छात्र पढ़ रहे थे लेकिन अब अस्थाई शिक्षक का हरकोट स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण न रुकने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान मानती देवी, नंदन सिंह, भगवत सिंह, खुशाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed