{"_id":"5b5cb38c4f1c1b4b748b76bc","slug":"11532801932-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के पेड़ों की कीमत देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदार के पेड़ों की कीमत देने की मांग
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कालिका मंदिर कमेटी छानी समेत क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन देकर मंदिर परिसर के आसपास से गत आठ महीने पहले उठाए गए देवदार के तीन पेड़ों की कीमत शीघ्र मंदिर कमेटी को उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्रभागीय वनाधिकारी को दिए पत्र में कहा गया है कि उनके विभाग के कर्मियों ने गत आठ महीने पहले मंदिर के आसपास उखड़े देवदार के तीन पेड़ों के गिल्टे बनाकर यहां से उठाकर ले गए थे। गिल्टे कितने में बिके और उसकी कीमत आज तक मंदिर कमेटी के पास जमा नहीं हुई है। प्रभागीय वनाधिकारी ने गत 25 मई को जांच के नाम पर प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा जो निर्धारित तिथि से कई दिनों के बाद मिला। उन्होंने डीएफओ से पेड़ों की कीमत शीघ्र मंदिर कमेटी को देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्मानंद भट्ट, बीडीसी सदस्य कमला जोशी, बलवंत नेगी, भूपेंद्र कार्की, हरेंद्र नेगी, कमल किशोर, हरीश कार्की, खीम सिंह आदि शामिल हैं। डीएफओ ने आरके सिंह ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा।