{"_id":"5b0af0fe4f1c1b986e8b505a","slug":"11527443710-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजियाखेत में दो दिन से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजियाखेत में दो दिन से नहीं आया पानी
Updated Sun, 27 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मजियाखेत में दो दिन से पानी नहीं आया है। जलापूर्ति नहीं होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नगर के मंडलसेरा सहित कई अन्य इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों ने डीएम से जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारु करने की गुहार लगाई है।
बढ़ती गर्मी के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। तहसील से लगे मजियाखेत क्षेत्र में शनिवार और रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। अधिकांश घरों के नलों में पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक किमी दूर बिलौना धारे से पानी जुटाना पड़ रहा है। जबकि अन्य जरूरतों के लिए लोग हैंडपंप या अन्य स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। कालौनी में सड़क की सुविधा नहीं होने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोग परेशान हैं। डीके कांडपाल, हेम चंद्र, ललित पाठक आदि क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से पानी देने की मांग की है। उधर मंडलसेरा में पानी की जबरदस्त किल्लत बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह ने बताया कि मंडलसेरा में पिछले चार दिन से पानी नहीं आया है। जल संस्थान द्वारा भेजे जा रहे टैंकरों से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराते हुए जलापूर्ति सुचारु करने के लिए शीघ्र जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है।
सड़क के नीचे की लाइनों का लिकेज बंद किया
बागेश्वर। नगर में चार दशक पुरानी पेयजल लाइनें कई जगहों पर सड़कों के नीचे लंबे समय से रिस रही थी। इन लाइनों से पीने का पानी मार्ग में बर्बाद हो रहा था। साथ ही हॉटमिक्स को भी नुकसान पहुंच रहा था। जल संस्थान के कर्मचारियों ने रविवार को सरयू और गोमती पुल के समीप सड़क के नीचे दबे नलों को खोलकर लिकेज बंद किया।