{"_id":"5a92ff124f1c1bca798bbb86","slug":"11519582994-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मार्च को होगा व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मार्च को होगा व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में प्रस्तावित व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आगामी 25 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
रविवार को रामलीला भवन में बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि समारोह स्वराज भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल और महामंत्री नवीन वर्मा सहित प्रदेश इकाई के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। जिले की पुनर्गठित इकाई के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी और महामंत्री अनिल कार्की सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बताया गया कि सम्मेलन में बागेश्वर की सभी इकाइयों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के बाद व्यापार मंडल ने मीडिया कर्मियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अरोड़ा, गौरव कठायत, लक्ष्मी किरमोलिया, नागेश्वरी देवी, देवेंद्र अधिकारी आदि थे।