{"_id":"5a904e054f1c1b1d368bc1eb","slug":"11519406597-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल बागेश्वर में अब डिजिटल मशीन से होगा एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल बागेश्वर में अब डिजिटल मशीन से होगा एक्स-रे
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल को डिजिटल एक्सरे मशीन मिल गई है। इस एक्सरे मशीन से दुर्घटना के घायलों के साथ ही हड्डी रोगियों को जांच में काफी सुविधा मिलेगी।
बागेश्वर जिला अस्पताल अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बेहद पिछड़ा है।
यहां पर तमाम तरह की जांच के लिए आधुनिक मशीनें नहीं हैं। इससे मरीजों को कई बार जांच के लिए हायर सेंटर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार मांग उठाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
पिछले दिनों ब्लड बैंक में रक्त की जांच के लिए अत्याधुनिक सेल काउंटिंग मशीन स्थापित करने के बाद डिजिटल एक्सरे मशीन भी यहां पहुंच गई है। जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि डिजिटल मशीन यहां पहुंच गई है। इस मशीन को जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में रखा गया है। जल्दी इस डिजिटल एक्सरे मशीन का लाभ लोगों को मिलने लगेगा।