{"_id":"5a1305a54f1c1b6a678bcd25","slug":"11511196069-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांकड़ के हरू सैम मंदिर में पूजा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांकड़ के हरू सैम मंदिर में पूजा शुरू
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत पांकड़ के हरू सैम मंदिर में मार्गशीर्ष महीने में होने वाली विशेष पूजा शुरू हो गई है। गणेश पूजा, पंचागी कार्यक्रम के बाद हरूसैम भगवान की पूजा शुरू हुई। गणेश पूजन के साथ ही पूजार्थियों का मंदिर में तांता लग गया है। हरू सैम, ग्वल और भगवती माता के डंगंरियों ने अवतरित होकर लोगों का मार्गदर्शन किया। पूजा पूरन कांडपाल और भाष्कर कांडपाल करा रहे हैं।
पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पूजा का समापन 29 नवंबर को भंडारे के साथ होगा। उन्होंने लोगों से पूजा और भंडारे में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। मंदिर के प्रधान पुजारी त्रिलोक सिंह मेहरा ने प्रसाद बांटा। वहां कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मेहरा, उपाध्यक्ष खीम सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष खीम सिंह मेहरा, संरक्षक हिम्मत सिंह मेहरा, दलीप सिंह, गणेश सिंह और प्रताप सिंह आदि थे।