बागेश्वर। राजीव नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक हुई। इसमें पंजीकृत 1381 विद्यार्थियों में से 1151 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 230 बच्चे अनुपस्थित थे। परीक्षा के लिए जीआईसी बागेश्वर, गरुड़, कपकोट को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जीआईसी बागेश्वर में पंजीकृत 409 में से 345, जीआईसी गरुड़ में 345 में से 322, जीआईसी कपकोट में 627 में से 500 बच्चों ने परीक्षा दी। डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी, बीईओ जीवन चंद्र दुबे, प्रधानाचार्य शशि प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के आयोजन में बीईओ गरुड़ उम्मेद सिंह रावत, बीईओ कपकोट रमेश चंद्र मौर्य, दीप चंद्र जोशी, महिपाल डसीला, कैैलाश फर्स्वाण आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो