{"_id":"59e39f914f1c1b98678b5db7","slug":"11508089745-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअरों ने अदरक के खेत खोद डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअरों ने अदरक के खेत खोद डाले
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गडेरी, धान और मक्का की फसलों को बर्बाद करने के बाद सुअरों ने अब अदरक के खेतों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। गांव गरीब मंच ने वन विभाग से जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है।
जंगली जानवरों के दखल के कारण किसानों का जीना मुहाल हो गया है। हालात यह हैं कि हाड़तोड़ मेहनत के बाद खेतों में फसल व सब्जियां उगाने वाले किसानों की मेहनत बेकार जा रही है। जिले के डोबा गणियां क्षेत्र में जंगली जानवर किसानों के लिए आफत बन गए हैं। गांव गरीब मंच के संयोजक विशन सिंह टंगड़िया ने बताया कि पहले सुअर शाम ढलने के बाद खेतों में आते थे, अब दिन में ही खेतों में घुसकर सब्जी व फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकांश किसान सब्जी उत्पादन करते हैं। इनमें गडेरी, अदरक, हल्दी मुख्य रूप से शामिल रहती है। इस साल सुअरों ने गडेरी को पहले ही नुकसान पहुंचा दिया था। अब गडेरी और हल्दी के खेत भी खोद दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुअरों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने वन विभाग से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे सुअरों को मारने और प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।