{"_id":"59b045a74f1c1be17f8b4758","slug":"11504724391-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं होने से भड़के शिक्षा प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं होने से भड़के शिक्षा प्रेरक
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्राम पंचायतों में कार्यरत शिक्षा प्रेरकों में रोष है। गुस्साए प्रेरकों ने ब्लॉक समंवयक के माध्यम से प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजा है। शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदेश शासन को भेजे ज्ञापन में शिक्षा प्रेरकों ने उनके मानदेय में वृद्धि करके 1500 रुपये प्रतिमाह करने, छह महीने के रुके मानदेय का भुगतान करने, प्रेरकों को डीएलएड का प्रशिक्षण दिलाने और उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यों को संपादित करने में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में ममता धर्मशक्तू, मीरा कोरंगा, राधा कोरंगा, नंदी कोरंगा, आश आर्या, बबली देवली, मंजू आर्या, किरन देवी, देवेंद्र गड़िया, कुंदन दान आदि शामिल हैं।