{"_id":"59a992904f1c1b3e738b4c34","slug":"11504285328-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से कई लोगों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से कई लोगों के उपकरण फुंके
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के शिवालय वार्ड के आंणू मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर बाद लाइन पर बिजली गिरने से कई लोगों के घरों में उपकरण फुंक गए। प्रभावितों ने यूपीसीएल से नुकसान की भरपाई की मांग की है। बिजली गिरने से मेन लाइन का फ्यूज भी उड़ गया, जिससे संबंधित क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही।
बृहस्पतिवार दोपहर को क्षेत्र में तेज गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। तारों पर बिजली गिरने से आंणू गांव में कई लोगों के फ्रिज, टीवी, बल्ब, सीएफएल और अन्य उपकरण फुंक गए, जबकि कुछ लोगों के मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों ने यूपीसीएल से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
इधर, उपखंड अधिकारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि दो उपभोक्ताओं ने बिजली गिरने से हुए नुकसान की शिकायत की है। शुक्रवार सुबह फ्यूज जोड़कर गांव की आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षति की रिपोर्ट शीघ्र ही अधिशासी अभियंता को सौंपी जाएगी।