{"_id":"599c67534f1c1b206f8b459e","slug":"11503422291-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से मकान व गोशाला क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से मकान व गोशाला क्षतिग्रस्त
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में सोमवार रात हुई बारिश से एक मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा आने से भयूं-गुलेर, भानी हरसिंग्याबगढ़, कौसानी-भतेड़िया, सिमगढ़ी, कपकोट-कर्मी, मुनार बैंड-सूपी और सामा-नौकोड़ी सड़कें बंद हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सोमवार को बारिश से सीमीनरगोल निवासी बहादुर सिंह पुत्र केशव सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा तोली गांव में दरबान सिंह पुत्र मदन सिंह के आवासीय मकान से लगी गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्व पुलिस ने दोनों जगहों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। इधर मंगलवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।