{"_id":"5ccf2468bdec22071c2ded0a","slug":"111557079144-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने जाना घायल किशोरी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम ने जाना घायल किशोरी का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग की टीम धरमघर में तेंदुए के हमले में घायल किशोरी के यहां पहुंची। टीम ने पीड़ित को उपचार के लिए पांच हजार रुपये का मुआवजा भी दिया।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार तेंदुए ने किड़ई निवासी खुशाल सिंह की 14 वर्षीय बेटी पर हमला कर दिया था। किशोरी के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया था। घायल का सीएचसी कांडा में उपचार कराया गया। रविवार को वन विभाग की टीम घायल के घर पहुंची। उन्होंने घायल किशोरी का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की। इस पर टीम ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। बाद में पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। टीम में मोहन सिंह कोरंगा, भूपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो