{"_id":"5c23c4acbdec2256f6520411","slug":"111545847980-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में अस्थायी पैदल पुलों और रंग रोगन काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में अस्थायी पैदल पुलों और रंग रोगन काम शुरू
विज्ञापन
बागेश्वर में रंगरोगन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भगवान बागनाथ की नगरी में अगले महीने लगने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर पालिका की ओर से सरयू-गोमती में अस्थायी पैदल पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्नान घाटों में रंग रोगन, सरयू बगड़ के समतलीकरण का काम तेजी से हो रहा है। नगर में बिजली की रोशनी में नहाने के लिए लाइटिंग का काम ने भी जोर पकड़ लिया है। पर्यावरणमित्र नगर को साफ बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल सभी कार्यों की निगरानी खुद ही कर रहे हैं। बताया कि मेले के प्रस्तावित कार्यों को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मेले को आकर्षक बनाने में सभी से सहयोग की अपील की है।
अस्थायी पैदल पुल निर्माण, रंगरोगन शुरू
पालिकाध्यक्ष की निगरानी में उत्तरायणी मेले की तैयारियां
विज्ञापन
अस्थायी पैदल पुल निर्माण, रंगरोगन शुरू
पालिकाध्यक्ष की निगरानी में उत्तरायणी मेले की तैयारियां