{"_id":"5bc62a10bdec2269af6485b8","slug":"111539713552-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैछम नई ग्राम पंचायत होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैछम नई ग्राम पंचायत होगी
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुनर्गठन के बाद कपकोट विकास खंड में एक ग्राम पंचायत बढ़ गई है। बैछम को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है। जिले में अब 407 ग्राम पंचायतें होंगी। पुनर्गठन के साथ ही एक ग्राम पंचायत का नाम भी बदल दिया गया है।
डीएम रंजना राजगुरु ने मंगलवार को पुनर्गठन के बाद ग्राम पंचायतों की तस्वीर में आए बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कपकोट में तरसाल पतियासार से बैछम को अलग कर नई ग्राम पंचायत बनाने का फैसला हुआ है। जिले में पूर्व में 416 ग्राम पंचायतें थी। इनमें से 10 ग्राम पंचायत नगर पालिका में शामिल हो गई थी। पुनर्गठन के चलते बैछम के अस्तित्व में आने से ग्राम पंचायतों की तादाद 407 हो गई है।
पुनर्गठन के बाद एक ग्राम पंचायत का नाम भी बदल दिया गया है। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत सिमस्यारी का नाम बदलकर ओड़ लोहार रख दिया गया है। ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम ओड़लोहार की जनसंख्या सिमस्यारी से अधिक होने के कारण यह फैसला लिया है। इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों को भी समायोजित किया गया।