फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ऐठान में भगवती पूजा की तैयारियां जोरों पर

ऐठान में भगवती पूजा की तैयारियां जोरों पर

Thu, 23 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ऐठान में भगवती पूजा की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के ऐठान वार्ड में एक सितंबर से शुरू हो रही भगवती पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक को ही जयपुर से मंगाई गई भगवती, ग्वल और लाटू देवता की मूर्तियों की कलशयात्रा के साथ मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। सभी से अनुष्ठान को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया।

ऐठान वार्ड स्थित भगवती मंदिर परिसर में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में हुुई बैठक में आयोजन समिति की गठन किया गया। जिसमें भूपाल सिंह ऐठानी अध्यक्ष, खीम सिंह कोषाध्यक्ष और प्रताप सिंह ऐठानी व्यवस्थापक चुने गए। कमेटी के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैैंक बागेश्वर के मैनेजर हीरा सिंह ऐठानी को कमेटी का ऑडीटर चुना गया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि एक सितंबर से जयपुर से आई देव मूर्तियों को सरयू में स्नान कराया जाएगा। इसके बाद महिलाएं जाजर के नजदीक सरयू से रंगोली ओड़कर पटेना से होकर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकालेंगी। मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दो सितंबर से पूरे विधि विधान से भगवती पूजा शुरू होगी। तीन को पेठी गांव से आने वाले देव डांगरों का भराड़ी बाजार पहुुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। ढोल नगाड़ों की थाप पर उन्हें पूजास्थल तक लाया जाएगा। रात्रि में जागरण होगा। चार सितंबर को हरज्यू मंदिर परिसर में पूजा और भंडारा होगा। पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में तय किया गया 31 अगस्त को दोनों मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहां दयाल ऐठानी, मादो सिंह, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, डॉ. बहादुर सिंह ऐठानी, पूर्व प्रधान दीवान सिंह ऐठानी, जसवंत सिंह, दरबान कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed