{"_id":"5b102d7f4f1c1bf96e8b5aa4","slug":"111527786879-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 जून को होगा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 जून को होगा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव
Updated Thu, 31 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया छह से 19 जून तक होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि विकासखंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत खोली में सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड गरुड़ के मेलाडुंगरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य भागुली देवी की मृत्यु होने के कारण उपनिर्वाचन कराया जाना है। ग्राम पंचायत खोली में सदस्य के लिए अनारक्षित पद है। मेलाडुंगरी सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए अनुसूचित जाति महिला आरक्षित है। उन्होंने बताया कि उपनिर्वाचन के खाली पदों के दावेदारी के लिए नाम निर्देशन पत्रों की जमा करने की तिथि पांच, छह जून, नाम निर्देशन पत्रों की जांच सात जून को, नाम वापसी आठ जून, निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन नौ जून को होगा। 19 जून को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान जबकि 21 जून को मतगणना होगी। उपनिर्वाचन प्रक्रिया के लिए बागेश्वर ब्लॉक के लिए बीडीओ आलोक भंडारी, गरुड़ के लिए बीडीओ गरुड़ विपिन चंद्र पंत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। एडीओ भगवत सिंह रावत बागेश्वर, बलवंत सिंह रौतेला गरुड़ में सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं।