{"_id":"5aa40cd64f1c1ba6758b4a32","slug":"111520700630-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन के लिए 12 को देहरादून जाएंगे प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन के लिए 12 को देहरादून जाएंगे प्रेरक
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। प्रेरकों को 19 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे प्रेरकों में आक्रोश है। प्रेरकों ने आंदोलन में शामिल होने के लिए 12 मार्च को देहरादून कूच करने का ऐलान किया।
शनिवार को प्रेरक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें 19 माह से मानदेय नहीं दिया है। इसके चलते सभी प्रेरक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण प्रेरकों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संगठन द्वारा 27 फरवरी से देरादून में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
12 मार्च को बागेश्वर से भी इस धरना प्रदर्शन में भागीदारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देती है तो मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय घेराव किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष शांति धपोला, नंदन सिंह रौतेला, नवीन कुमार, नवीन चंद्र, दया जोशी, मंजू आर्या, दीपा हरड़िया, बालम कुमार, गोविंद बल्लभ, बलवंत कुमार, नंदन सिंह आदि थे।