फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अखरोट के पौधे और सब्जियों के संकर बीज बांटे

अखरोट के पौधे और सब्जियों के संकर बीज बांटे

Tue, 27 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अखरोट के पौधे और सब्जियों के संकर बीज बांटे
बागेश्वर। उद्यान विभाग की ओर से सांसद आदर्श गांव सूपी में औद्यानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को अखरोट के पौधे और सब्जियों के हाइब्रिड बीज बांटे गए।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में किसानों को उद्यान सचल दल केंद्र कपकोट के प्रभारी नंदन सिंह गढ़िया ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन, पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सब्जी उत्पादन कर सकता है। गोष्ठी के बाद किसानों को उच्च प्रजाति के शीतकालीन फल-पौधे वितरित किए गए। इनमें आडू, अखरोट के पांच सौ पौधे वितरित किए गए। संकर प्रजाति के सब्जी बीज भी निशुल्क वितरित किए। औद्यानिक यंत्र और आलू बीज का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जगदीश सिंह, मदन प्रसाद, हिम्मती देवी, भागुली देवी, शिव राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed