{"_id":"5a885b924f1c1b8e238b914b","slug":"111518885778-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्लालीमा गांव के आधा दर्जन परिवार 10 दिन से प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्लालीमा गांव के आधा दर्जन परिवार 10 दिन से प्यासे
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ऐठांण गांव के तल्ला लीमा तोक में 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे यहां के आधा दर्जन परिवारों को नदी से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
नगर पंचायत कपकोट के ऐठांण के तल्ला लीमा में रहने वाले सुरेश राम, खीम राम, प्रेम राम, जोगा राम, तुली देवी और धनुली देवी ने बताया कि उनके घरों के नलों में 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। लोग पीने के लिए मल्ला लीमा या फिर नदी से पानी ला रहे हैं। आबादी में लगा एकमात्र हैंडपंप भी एक साल से खराब है। सूचना देने के बावजूद जल संस्थान द्वारा हैंडपंप को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। तल्ला लीमा के सभी परिवारों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर जलापूर्ति सुचारु करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले खराब पड़े हैंडपंप का सुधार करने की मांग भी की है।