{"_id":"645fcf26b2d18ede63026afa","slug":"11-cattle-killed-since-lumpi-443-infected-animals-under-treatment-bageshwar-news-c-8-1-138979-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बढ़ता जा रहा लंपी संक्रमण का कहर, अब तक 11 मवेशियों की हो चुकी मौत, 443 पशु संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बढ़ता जा रहा लंपी संक्रमण का कहर, अब तक 11 मवेशियों की हो चुकी मौत, 443 पशु संक्रमित
Sun, 14 May 2023 01:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 14 May 2023 01:52 PM IST
सार
जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली है। पशुपालन विभाग ने बीमारी को देखते हुए गांव-गांव में शिविर लगाने और पशुओं की जांच करने के लिए अभियान चलाया है। सभी पशु चिकित्सकों के मोबाइल नंबर विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लंपी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक एक हजार से अधिक मवेशी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 11 मवेशियों की वायरस से मौत हो चुकी है जबकि 443 बीमार मवेशियों का उपचार चल रहा है। 618 मवेशी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। संक्रमण बढ़ने के बावजूद अधिकांश पशुपालक स्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
लंपी वायरस की चपेट में आने वाले पशुओं में बुखार की शिकायत हो रही है। उनके शरीर में दाने होने लगते हैं। दानों के सूखने की जगह पर छाले जैसे निशान पड़ जाते हैं। पशुओं के नाक और मुंह से लार बहती है। कुछ पशुओं में सूजन की शिकायत भी आ रही है। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली है। पशुपालन विभाग ने बीमारी को देखते हुए गांव-गांव में शिविर लगाने और पशुओं की जांच करने के लिए अभियान चलाया है। सभी पशु चिकित्सकों के मोबाइल नंबर विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान जारी
बागेश्वर। लंपी संक्रमण से बचाने के लिए पशुपालन विभाग टीकाकरण अभियान चला रहा है। अब तक 19034 मवेशियों का टीकाकरण कराया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के साथ-साथ विभाग की टीम लोगों को लंपी वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Politics: कर्नाटक की हार से उत्तराखंड भाजपा के लिए कड़ी होगी चुनौती, निकाय और लोकसभा चुनाव में करना है सामना
लंपी स्किन डिजीज का संक्रमण तेजी से फैल रहा है,। पशुपालक बीमारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पशुपालक सहयोग करें और समय रहते पशुओं के बीमार रहने की सूचना चिकित्सक या विभाग को दें तो बीमारी को जल्द काबू किया जा सकेगा। -डॉ. आर चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर