फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   108 students have not been able to take ill after calling

कॉल करने के बाद भी बीमार छात्रा को लेेने नहीं पहुंची 108 सेवा 

Thu, 04 Oct 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 04 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
108 students have not been able to take ill after calling
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अचानक बीमार हुई एक छात्रा को 108 एंबुलेंस नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस का घेराव किया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कालेज में अध्ययनरत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया लोबियाल की अचानक तबियत खराब हो गई। साथी छात्र छात्राओं ने तत्काल इस संबंध 108 एंबुलेंस को कॉल कर सूचित कर दिया। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। छात्रों ने निजी खर्च पर प्राइवेट वाहन से ही बेहोश छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान नाराज छात्रों ने जिला अस्पताल में हंगामा करने  के साथ-साथ सीएमएस का घेराव किया। 
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि गरीब तबके के कल्याण के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन आम लोगों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। प्रभारी सीएमएस डॉ. मुन्ना लाल ने छात्रों को बताया कि डीजल नहीं होने के कारण 108 सेवा बंद है। जिस कारण मरीजों को एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कमल रावत, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, माया, सोनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-  
तेल नहीं होने के कारण जिले में बागेश्वर और रीमा की 108 सेवाएं बीते तीन दिनों से ठप है। शासन को डिमांड भेजी गई है। बजट के अभाव में अक्सर ऐसी परेशानी आ जाती है। धनराशि आने के बाद ही वाहनों में तेल डाला जाएगा।  
-रजत उनियाल, प्रभारी 108 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed