फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एसएसबी स्थापना दिवस पर बागेश्वर के चंदोला सम्मानित

एसएसबी स्थापना दिवस पर बागेश्वर के चंदोला सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी स्थापना दिवस पर बागेश्वर के चंदोला सम्मानित
बागेश्वर। बागेश्वर के दफौट, चमड़थल निवासी पर्वतारोही और एसएसबी ग्वालदम में निरीक्षक के पद पर कार्यरत सुबोध कुमार चंदोला को एसएसबी के 55वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में पर्वतारोहण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम प्रशिक्षण संस्थान में डीएफओ माउंटेनियरिंग पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर सुबोध कुमार चंदोला ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक हिम श्रंखलाओं को फतह किया है। एसएसबी द्वारा वर्ष 2012, 2013 में भी उन्हें गोल्डन डिस्क मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। एसएसबी के कई पर्वतारोहण अभियानों में शामिल रहे सुबोध ने विश्व विख्यात ट्रेलर्स पास, बल्ज्यूरी, माउंट कालिंदी, कालिंदी खाल, माऊंट द्रोपदी, मैकतोली आदि फतह कर एसएसबी का झंडा फहराया है। वह कई पर्वतारोहण अभियान का नेतृत्व भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


2019 में एवरेस्ट अभियान की कर सकते है अगुवाई
बागेश्वर। इंस्पेक्टर सुबोध चंदोला नए साल में एसएसबी के सबसे कठिन माउंट एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व कर सकते हैं। एसएसबी के सूत्रों ने बताया कि सुबोध के पर्वतारोहण के अनुभव को देखते हुए उन्हें माउंट एवरेस्ट अभियान का जिम्मा सौंपा जा सकता है। सुबोध को दिल्ली में सम्मानित किए जाने पर उनके गृह जनपद में पर्वतारोहियों सहित गांव वालों ने खुुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed