{"_id":"5bca1b8ebdec22697652a3f1","slug":"101539971982-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र के लाइसेंस के लिए बागेश्वर में होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र के लाइसेंस के लिए बागेश्वर में होगा प्रशिक्षण
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शस्त्र का लाइसेंस चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें शस्त्र चलाने का बुनियादी प्रशिक्षण अब बागेश्वर में ही मिलेगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। अब आवेदकों को शस्त्र के लाइसेंस की चाह में बाहरी जिलों में नहीं भटकना पड़ेगा।
सरकार ने शस्त्र का लाइसेंस चाहने वालों के लिए बागेश्वर में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत बागेश्वर पुलिस लाइन में एक कमेटी गठित की गई है। पुलिस लाइन में ही प्रशिक्षण होगा। कमेटी लाइसेंस बनाने वालों को प्रशिक्षण के साथ तकनीकी जानकारी भी देगी। प्रशिक्षण के बाद ही आवेदक को शस्त्र का लाइसेंस मिलेगा। जबकि पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी। आवेदकों को बाहरी जिलों के प्रशिक्षण केंद्रों से अनुभव प्रमाण पत्र हासिल करना होता था। लेकिन अब बागेश्वर में ही प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से आवेदकों को आसानी होगी।
विज्ञापन
कोट
शस्त्र के लाइसेंस के लिए आवेदकों को अब बागेश्वर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बस पांच सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
महेश जोशी, सीओ, बागेश्वर