{"_id":"5bc8d935bdec22696d7809e7","slug":"101539889461-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 21 ने खरीदे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 21 ने खरीदे नामांकन पत्र
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए 21 ने खरीदे नामांकन पत्र
बागेश्वर/कपकोट। नगर पालिका बागेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के लिए अब तक कुल 27 दावेदार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। रिटर्निंग आफीसर एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि सभी दावेदारों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा है। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर कपकोट नगर पंचायत चुनाव के लिए भी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। बुधवार को कपकोट में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए चार पत्र खरीदे गए। जबकि बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए चार व सदस्य पद के लिए 13 सदस्यों ने नामांकन सेट खरीदे। कपकोट में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात तथा सदस्य पदों के लिए 17 नामांकन पत्र दावेदारों द्वारा खरीदे जा चुके हैं।