{"_id":"5bc785cbbdec22693257af18","slug":"101539802571-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समितियां करेंगी रेडक्रास का सफल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समितियां करेंगी रेडक्रास का सफल संचालन
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रॉस की जिला इकाई ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सात समितियों का गठन किया है। गठन के साथ ही समितियों ने जन औषधि केंद्र समेत अन्य सामाजिक कार्यो में तेजी लाने का संकल्प लिया।
बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में वित्त, यूथ, जूनियर रेडक्रॉस, आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण, स्वच्छता, ब्लड डायरेक्टरी, पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन किया गया। चेयरमैन अशोक लोहनी ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दान सिंह देवली को दी गई। इस दौरान चेयरमैन अशोक लोहनी और सदस्यों ने जन औषधि केंद्र जल्द शुरू करवाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सचिव आलोक पांडे, उपाध्यक्ष संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दान सिंह देवली, कोषाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुंदन सिंह परिहार, दीपक पाठक, जगदीश उपाध्याय, डॉ हरीश दफौटी, उमेश जोशी, कैलाश प्रकाश चंदोला, शंकर लाल, गोपाल प्रसाद, इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि थे।