{"_id":"5b9953c9867a557f6661f686","slug":"101536775113-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामर की जगह मिट्टी से हो रहे भरान से भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामर की जगह मिट्टी से हो रहे भरान से भड़के व्यापारी
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर क्षेत्र को जोड़ने वाली पिंडारी सड़क की सेहत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। लोनिवि डामरीकरण करना छोड़ गड्ढों को मिट्टी से ढक रहा है। व्यापारी लोनिवि की इस कार्य प्रणाली से खफा हैं। गुस्साए व्यापारियों ने लोनिवि से सड़क पर शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मालूूम हो कि पिंडारी सड़क की स्थिति हरसीला, गोलूना, ओलिंग, असों, भयूं, हिचौड़ी, पालीडुंगरा, जाजर, भराड़ी, भानी, रीठाबगड़,सोंग और मुनार तक काफी खराब बनी हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। नाली न होने से बर्षात में घरों और होटलों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। व्यापारियों ने लोनिवि से सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है। मांग करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, दरबान कोरंगा, दयाल राठौर, महेश शाही, दान सिंह ऐठानी, प्रवीण गढ़िया और चंद्र सिंह कोरंगा आदि शामिल हैं।